हरियाणा सरकार का ‘मेरी फसल – मेरा ब्यौरा पोर्टल | Meri Fasal Mera Byora 2020 Online Registration Form , पंजीकरण, आवेदन
इस बार, कोरोना
संकट के दौरान भी इस पोर्टल के माध्यम से किसानों से सरकार बाजरा खरीदेगी । ध्यान
रहे, किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण करना बहुत ही जरुरी है । बिना
ऑनलाइन पंजीकरण किये आप अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे | इस पोर्टल पर आपको फसल की खरीद
बेच की सुविधा के आलावा और भी बहुत सी सुविधा दी गयी है जिनका विवरण निचे दिया गया
है | इस पोर्टल पर कैसे आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है और साथ ही अन्य जरुरी जानकारी
इस पोस्ट में आपको बताई जाएँगी
Meri
Fasal Mera Byora Portal के मुख्य बिंदु :
- किसानों के लिए फसल की खरीद बेच की सुविधा |
- आपदा से फसल ख़राब होने पर मुआवजा लेने में आसानी |
- घर से ही फसल-ज़मीन का ब्यौरा भरने एवं खाद, बीज,लोन व्
कृषि उपकरणों की सब्सिडी पाने की सुविधा |
- किसानों को नहीं लगाने पड़ते दफ्तरों व् अधिकारीयों के
चक्कर
- आप इन सभी सुविधाओं का लाभ fasal.haryana.gov.in पर
पंजीकरण कर लाभ उठा सकते है |
- अगर आप भी इन योजनाओं का लाभ उठाने चाहते है तो इस
पोस्ट में आगे आपको बताया जायेगा की कैसे आप मेरी फसल – मेरा ब्यौरा पोर्टल
पर अपना पंजीकरण कर सकते है और साथ ही ये भी बताया जायेगा की ये पोर्टल किस
प्रकार के किसानों के लिए लाभकारी हैं |
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की
ऑनालाइन व सूचना प्रौद्योगिकी के अधिक से अधिक उपयोग करने के उनके डिजिटलाइजेशन
विजन को आगे बढ़ाते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसलों का ब्यौरा ऑनलाइन
पोर्टल पर दर्ज करवाने की सुविधा की शुरुआत की थी । इसके लिए विभाग ने ‘मेरी
फसल-मेरा ब्यौरा’ नामक
पोर्टल लॉन्च किया |
खरीफ फसलों का ब्यौरा
किसान इस पोर्टल ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण आप अपने नजदीकी अटल
सेवा केंद्र (CSC) से तय राशी का भुगतान
करके करवा सकते है |
Haryana Meri Fasal Mera Byora – पोर्टल के लाभ
- अटल सेवा केंद्र के अलावा किसान अपने स्तर पर खुद इंटरनेट के माध्यम से (fasal.haryana.gov.in) को खोलकर भी अपनी फसलों का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज कर सकते है।
- इस पोर्टल पर आने वाली सूचनाओं को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ
सांझा किया जाएगा।
- किसानों द्वारा अपलोड की जाने वाली सूचना किसी अन्य कानूनी क्लेम में
प्रयोग नहीं की जा सकेगी।
- इसके अलावा जमाबंदी संबंधी डाटा भी पटवारियों द्वारा सांझा किया जाएगा।
- इससे किसानों की फसलों की खरीद प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
- फसलों का ब्यौरा किसान ऑनलाइन दे सकते हैं|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान क्या जानकारी या दस्तावेज चाहिए
होंगे | Required
Documents/information
- आधार कार्ड
- जमीन की जानकारी के लिए नक़ल की कॉपी /फारद की कॉपी
- फसल के नाम /किस्में /बुआई का समय
- बैंक की पासबुक की कॉपी
आईये अब किसान ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को समझते हैं
- हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक
वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाईये | नीचे दिए गए चित्र में आप देख सकते है कि पोर्टल किस तरह का
दिखता है | पोस्ट के अंत में आपको Meri Fasal – Mera Byora पोर्टल का लिंक
मिल जायेगा |
- पंजीकरण करने के लिए वेबसाइट पर जाकर “पंजीकरण (क्लिक करें)” लिंक पर क्लिक करें |
जैसा की निचे दि गयी तस्वीर में दिखाया गया है |
- ऐसा करने के बाद आपसे आपका मोबाइल नंबर माँगा जायेगा |
जैसे ही आप मोबाइल नंबर भरेंगे आपके पास One Time Password (OTP) भेजा जायेगा
- OTP भरने के बाद आगे मांगी गई सारी जानकारी सही से भरें जैसे फसल का विवरण (Sowing Land Details), किसान विवरण (Farmer Details) और मंडी/आढ़ती का विवरण|
- मांगी गयी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद पंजीकरण फॉर्म सबमिट कर दीजिये | पंजीकरण हो जाने के बाद आप पंजीकरण संख्या व अन्य जानकारी संभाल कर रख लें |
- किसान की पंजीकरण , फसल की पंजीकरण और खेत का
ब्यौरा |
- किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की
उपलब्धता और समस्या निवारण के लिए एक अनूठा प्रयास |
- कृषि संबंधित जानकारियाँ समय पर उपलब्ध करना |
- खाद्य ,बीज ,ऋण एवं कृषि उपकरणों की
सब्सिडी समय पर उपलब्ध करवाना |
- फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारी
उपलब्ध करना |
- प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलाना |
Fasal
HRY Meri Fasal Mera Byora Helpline | हेल्पलाइन से
संपर्क कैसे करें
- टोल फ्री नंबर करें डायल – 18001802060 ( सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक)
- ईमेल करें – hsamb.helpdesk@gmail.com
दोस्तों इस प्रकार से आपका meri fasal mera byora Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण हो जाएगा और अपनी फसल कि आप पूरी जानकारी
दे पाएंगे और उचित मूल्य प्राप्त कर पाएंगे |
0 Comments