हरियाणा अपना खाता ऑनलाइन जमाबंदी
नकल और खसरा नंबर| Haryana State Apna Khata Jamabandi Nakal & Khasra
Number in Hindi
नमस्कार दोस्तों आप लोग ये जानकर बहुत ही खुश होंगे कि हरियाणा सरकार ने अपना खाता
नाम से एक नया पोर्टल शुरू किया है जहां से हरियाणा के लोग ऑनलाइन भूमि का सारा रिकॉर्ड देख सकते हैं जैसे जमाबंदी नक़ल,खसरा नंबर, खेवट नंबर
आदि | इस पोस्ट में आगे आपको बताया जायेगा की कैसे आप ये सारी जानकारी देख सकते है
सिर्फ कुछ आसान से Steps को फॉलो करके |
हरियाणा अपना खाता
ऑनलाइन जमाबंदी नकल
हरियाणा अपना खाता
वेबसाइट में लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा रिकॉर्ड देख सकते हैं | हरियाणा अपना खाता में
लोग अपनी जमाबंदी नकल खसरा नंबर सब कुछ ऑनलाइन देख सकते हैं |अपना खाता
वेबसाइट के द्वारा लोगों को अब ज्यादा मुश्किल नहीं होगी तथा पटवारखाने में नहीं
जाना होगा इसके द्वारा लोग अब ऑनलाइन ही सारा काम कर सकेंगे|
दोस्तों अब आप सभी
सोच रहे होंगे हरियाणा अपना खाता से क्या
लाभ होगा ?
हरियाणा
अपना खाता के लाभ
- हरियाणा अपना खाता से भूमि
का रिकॉर्ड ऑनलाइन देखा जा सकेगा |
- हरियाणा अपना खाता से
लोगों को अब पटवारखाने
के चक्कर नहीं काटने होंगे |
- इससे कालाबाजारी
कम होगी |
- हरियाणा अपना खाता से लोग
अपना खाता
नंबर डालकर भूमि का सारा विवरण ले सकेंगे |
- हरियाणा अपना खाता से समय
की बचत होगी
- इसमें आप सिर्फ अपने
नाम से भूमि का सारा रिकॉर्ड देख सकेंगे |
हरियाणा अपना
खाता जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें
- दोस्तों सबसे पहले
आपको पोर्टल के होम पेज पर जाना होगा |
जिसका लिंक आपको पोस्ट के अंत मे मिल जायेगा |
- अब आपके सामने इस तरह का एक पेज खुल जाएगा|
- इसके बाद आपको जमाबंदी
के ऑप्शन पर क्लिक करना है | जैसा की निचे दिखाया गया है |
- इसके बाद आपको यह
चुनना है की आप किस के द्वारा अपना विवरण देखना चाहते है जैसा की निचे तस्वीर
में दिखाया गया है |
- इसके बाद आपको अपना जिला चुनना है |
- हरियाणा अपना खाता ऑनलाइन
भरने के लिए इसके बाद आपको अपनी तहसील चुननी हैं |
- फिर अपना गांव चुनें|
- इसके बाद आपसे जो आपने सबसे ऊपर किसके
द्वारा में भरा उसके हिसाब से विवरण माँगा जायेगा जो आपको सही भरना होगा |
- सारी जानकारी भरने
के बाद जैसे ही सबमिट करेंगे निचे आपका भूमि विवरण दिखा दिया जायेगा |
- भूमि विवरण में
आपको Nakal के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- जैसे ही आप नक़ल के
ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी जमाबंदी नक़ल खुल जाएगी | यहाँ आपको थोड़ा
इंतज़ार करना पड़ सकता है |
- हरियाणा अपना खाता विवरण कि आप प्रिंट कॉपी निकाल सकते हैं ,और अपने पास रख सकते हैं|
दोस्तों
जमाबंदी नक़ल के साथ साथ इस पोर्टल पर और भी बहुत सी सुविधाएँ दि गयी है जैसे की Owner
Details,Kashtkar Details,Total Land
Detail,Irrigation Detail,Khewat khatoni Detail आदि |
ऊपर दि गयी जानकारियों को देखने
के लिए आपको निचे दिए गए कुछ आसान से Steps को फॉलो करना है :-
- सबसे पहले आपको पोर्टल पर जाना है | जिसका लिंक आपको पोस्ट के अंत में मिल जायेगा |
- इसके बाद आपको Query का ऑप्शन चुनना है | जैसा की निचे दिखाया गया है |
- इसके बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन आयेंगे जिनमे से आपको अपनी सुविधानुसार जो भी विवरण आप देखना चाहते उसके अनुसार चुनना है |
- मांगी गयी जानकारी को सही भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपको विवरण दिखा दिया जायेगा |
दोस्तों आपको हमारी हरियाणा अपना खाता ऑनलाइन
जमाबंदी नकल जानकारी कैसी लगी | कृपया कमेंट करके बताएं | यदि आप इससे संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते है तो आप कमेंट करके पूछ सकते
हैं|
इसी तरह की अन्य जानकारी के लिए बने रहे haryanayojana.com
के साथ...
अपना खाता पोर्टल लिंक – CLICK HERE
0 Comments